बिटिया Shraddha Kapoor के गाने पर Shakti Kapoor ने मारा ऐसा ठुमका, तेजी से वायरल हुआ वीडियो!

श्रद्धा कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर खबरों का हिस्सा है और बीते दिन इस फिल्म से एक गाना रिलीज हुआ है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर वैसे तो ढेर सारे रील्स बन रहे हैं लेकिन जो काम श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने किया है वो काफी सराहा जा रहा है। दरअसल श्रद्धा कपूर ने अपने पिता शक्ति कपूर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है और इसमें वो ठुमका दिखाते नजर आ रहे हैं।
ये एक मजेदार वीडियो है और सामने आते ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद श्रद्धा ने शेयर किया है और लिखा है, ''मारो ठुमका बेस्ट ठुमका मेरी स्टोरी पे जाएंगे!!!'' इसके बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''पहले प्रॉमिस करो स्टोरी पे डालेगी तभी मारेंगे ठुमका।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''मिस्टर कपूर को देखते हुए बड़ा हुआ हूं, क्या लेजेंड हैं। कल रात राजा बाबू को देखा, उनका किरदार नंदू बहुत मजेदार था।''
इसके अलावा भी कई बातें इस वीडियो को लेकर फैंस कर रहे हैं। हालांकि लोग इसपर किस तरह की रील्स बनाते हैं ये तो आने वाला समय ही बताएगा। बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है और शक्ति कपूर को लेकर लिखा, लीजेंड।
बात करें फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की तो इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म का इंतजार दोनों के फैंस काफी बेसब्री से कर रहे हैं। जैसे जैसे फिल्म के गाने सामने आ रहे हैं लोग उनको काफी पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications