शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर की मदद से बढ़ाया 8 किलो वजन, बोले आमिर खान की मदद से करेंगे कम!
हिंदी फिल्म सिनेमा में अक्सर देखा जाता है कि सितारे अपने रोल के हिसाब से वजन बढ़ाते हैं और घटाते हैं। इस समय ऐसी ही एक खबर अभिनेता शक्ति कपूर को लेकर आ रही है। शक्ति कपूर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कुछ बड़े खुलासे किए हैं। गौरतलब है कि शक्ति कपूर ने 8 किलो वजन बढ़ाया है और अभी भी 2 किलो बढाने पर काम कर रहे हैं।
ये सब वो अपनी आने वाली वेब सारीज के लिए कर रहे हैं जहां पर उनको थोड़ा फैटी नजर आना है। शक्ति कपूर ने इसपर बात करते हुए कहा कि उनकी मदद श्रद्धा कपूर ने की है। इसके अलावा वजन घटाने की बात पर उन्होने मजाकिया अंदाज में आमिर खान का नाम लिया है।

उनका कहना है कि वजन घटाने के लिए उनको आमिर खान की मदद की जरूरत पड़ेगी। गौरतलब है कि आमिर खान ने फिल्म दंगल के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था और बाद में कम भी कर लिया था।
उनका ये ट्रांसफॉरमेशन देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हुए थे कि इतनी जल्दी उन्होने ऐसा कैसे कर लिया। शक्ति कपूर ने ये भी कहा कि उनका पेट इतना बढ़ गया है कि चलने में हिलता है।
शक्ति कपूर ने अपनी आने वाली वेब सीरीज की शूटिंग भी शुरु कर दी है और लगातार वजन बढ़ाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। शक्ति कपूर काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











