'बॉलीवुड की पॉजिटिव बातों को दबा दिया जाता है, सिर्फ निगेटिव चीजों को हाईलाइट कर रहे हैं' - शक्ति कपूर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस को लेकर एक बार फिर बॉलीवुड पर उंगली उठाई जा रही है। बॉलीवुड सितारों और स्टारकिड्स को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि इस मौके पर कई सेलेब्स शाहरुख के साथ खड़े दिखाई दिये। सलमान खान, सुनील शेट्टी से लेकर सभी ने अपना सपोर्ट दिखाया।

वहीं, बॉलीवुड की निगेटिव होती छवि को देखकर अभिनेता शक्ति कपूर ने अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की सिर्फ चीजों को हाईलाइट किया जा रहा है, जबकि अच्छी बातों को ऊपर नहीं आने दिया जा रहा। यह दुखद है।

Shakti Kapoor

शक्ति कपूर ने कहा, "मैंने इस फिल्म उद्योग को कई सालों से देखा है, यहां काम किया है और मैं कह सकता हूं कि यह बेहतरीन फिल्म उद्योग है। लोग फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बहुत नेगेटिव बोलते हैं। जबकि यहां ऐसे लोग हैं जो हमेशा आपके लिए खड़े होते हैं। यहां की अच्छी चीजें बाहर नहीं आती, बस नेगेटिव चीज बाहर आती है। यह दुखद है कि फिल्म उद्योग के केवल नकारात्मक पहलुओं को ही उजागर किया जाता है।"

अपने करियर के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वो दिल्ली से थे, किसी को नहीं जानते थे फिर भी वो यहां इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना सके क्योंकि लोगों ने उन्हें यहां मौका दिया। उन पर भरोसा दिखाया।

उन्होंने कहा कि, अपने करियर की शुरुआत में मुझे फिरोज खान मिल गए थे और उन्होंने ही मुझे पहला चांस दिया था। बता दें, फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी में शक्ति कपूर दिखे थे। फिर शक्ति कपूर की मुलाकात सुनील दत्त से हुई और उन्होंने उनकी क्षमताओं पर भरोसा किया और उन्हें काम दिया। खास बात है कि सुनील दत्त ने ही उन्हें शक्ति नाम भी दिया क्योंकि उनके जन्म का नाम सुनील कपूर था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X