श्रद्धा कपूर की छिछोरे को लेकर अब आया शक्ति कपूर का रिएक्शन- जानिए क्या बोल गए अभिनेता
सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म छिछोरे जब से रिलीज हुई है फिल्म रुकने का नाम ही नहीं ले रही है और दनादन कमाई किए जा रही है। लोगों को फिल्म इतनी पसंद आई है कि अब तक इसने 100 करोड़ के ऊपर कमाई कर ली है। इस फिल्म को लेकर फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने काफी शानदार रिव्यू दिए थे। लेकिन अब श्रद्धा कपूर के पिता और मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय दी है।
शक्ति कपूर ने इस फिल्म को देखने के बाद काफी ज्यादा तारीफें की हैं और उनको फिल्म काफी पसंद आई है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि काफी समय के बाद ऐसी फिल्म देखी है और फिल्म का कंटेट काफी शानदार है।

शक्ति कपूर ने ये भी कहा उन्होने जीवन में जिंतनी बेहतरीन फिल्में देखीं हैं..उनमें से एक छिछोरे भी है। शक्ति कपूर ने ना सिर्फ एक्टर्स बल्कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी की भी जमकर तारीफ की है और उनको ऐसी फिल्म के लिए धन्यवाद कहा है।
गौरतलब है कि ये काफी धमाकेदार कहानी और एक शानदार मैसेज के साथ लोगों के दिलों में उतर गई है। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर कितने शानदार अभिनेता हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन उनके साथ नजर आए सभी कलाकारों ने बेहतरीन फरफॉर्मेंस दी है।


Click it and Unblock the Notifications