Shakti Kapoor बाल बाल बचे, मुश्ताक खान के बाद किडनैपर्स का अगला टारगेट थे अभिनेता!

shakti Kapoor

Shakti Kapoor Kidnapping- बॉलीवुड सितारों को निशाना बनाने वाले एक ग्रुप का भंडाफोड़ हुआ है और पता चला है कि ये काफी कुछ प्लान कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूछताछ के दौरान जो भी खुलासे किए वो काफी हैरान करने वाला है।

अभिनेता मुश्ताक खान को निशाना बनाने वाले मेरठ और बिजनौर के इस ग्रुप ने कई बातें कुबूलीं हैं जो कि खतरनाक हैं। इस ग्रुप के जो लोग पकड़े गए हैं उनमें पूर्व पार्षद तक शामिल है। पूर्व पार्षद सार्थक चौधरी सहित पांच आरोपी थी लेकिन इनमें से एक की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासे हुए।

शक्ति कपूर की किडनैपिंग का प्लान

बता दें कि अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के बाद इस गैंग के निशाने में मशहूर एक्टर शक्ति कपूर थे। इस गैंग ने प्लान बनाया था कि वो शक्ति कपूर को किडनैप करेंगे।

इसका खुलासा खुद पकड़े गए आरोपी ने किया है। आरोपी ने खुद ये कुबूल किया था कि उन्होने मुश्ताक खान के अपहरण में भूमिका निभाई थी और अगला नंबर शक्ति कपूर का था। ये खुलासा हुआ कि मुश्ताक खान फिरौती दिए बिना भागने में सफल हुए थे।

नहीं आया शक्ति कपूर का रिएक्शन

आरोपियों की इन बातों के सामने आने के बाद फैंस सदमें में हैं। हालांकि इस केस को लेकर अभी किसी तरह का रिएक्शन ना तो शक्ति कपूर की तरफ से आया है और ना ही उनके परिवार ने कुछ कहा है। श्रद्धा कपूर भी इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। शक्ति कपूर इस उम्र में भी लगातार अच्छा काम कर रहे हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। फिलहाल लोग इसलिए खुश हैं कि वो किडनैपर्स के चंगुल में फंसने से बच गए हैं।

Read more about: shakti kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X