श्रद्धा कपूर - रोहन श्रेष्ठा की शादी पर बोले बापू शक्ति कपूर - मुझे बेटी की पसंद कुबूल है
वरूण धवन की शादी के बाद से लगता है बॉलीवुड में एक बार फिर से शादियों का सीज़न लौटने वाला है। वरूण की शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता है लेकिन बॉलीवुड में एक नए जोड़े के मंडप सजाने की तैयारी हो रही है। बात हो रही है श्रद्धा कपूर और उनके तथाकथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा की शादी की। खबरें शुरू कहां से हुई इस बारे में बाद में बात करेंगे।
लेकिन फिलहाल, इस बारे में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने खुद ही बात कर डाली है। शक्ति कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से एक एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा - रोहन ही क्यों, श्रद्धा जिस लड़के से शादी करने का मन बनाएगी, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।

हालांकि, श्रद्धा की शादी की अफवाहों के बारे में कमेंट करने से शक्ति कपूर ने इंकार कर दिया और कहा कि मुझे नहीं पता कि इंटरनेट पर क्या अफवाहें उड़ रही हैं। लेकिन मेरी बेटी जिसे भी पसंद करेगी, वही हमारी भी पसंद होगी।
जब शक्ति कपूर से पूछा गया कि पिछले इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि श्रद्धा अभी 2 - 3 साल तक शादी नहीं करेंगी, तो उनका जवाब था - समय के साथ बच्चे, बड़े होते हैं और अपने फैसले खुद लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











