मौत की झूठी खबर उड़ाने पर शक्ति कपूर का फूटा गुस्सा, बोले- मैं लीगल एक्शन लुंगा क्योंकि...

Shakti Kapoor On His Fake Death News: आज के समय में श्रद्धा कपूर एक जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी है और आपको बता दें कि एक्टर शक्ति कपूर की वह बेटी है। लेकिन हाल ही में शक्ति कपूर की मौत को लेकर अफवाह उड़ी थी और इसको लेकर अब एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया साथ ही वह भड़कते हुए नजर आए। इस खबर को सुनने के बाद में काफी लोग तो हैरान रह गए।

Shakti Kapoor

लेकिन हाल ही में शक्ति कपूर ने अपनी मौत की फर्जी खबर को लेकर रिएक्शन दिया है। साथ ही इन अफवाहों को खारिज किया और अपने फैंस को आश्वस्त किया कि वह पूरी तरीके से हेल्दी है।

शक्ति कपूर ने शेयर किया है अपना वीडियो

हाल ही में शक्ति कपूर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को संबोधित करते हुए इन अफवाहों का खंडन कर दिया है।

खबर सुनकर परिवार को भी होने लगी चिंता

शक्ति कपूर इस तरीके की झूठी खबरों से काफी ज्यादा निराश हुए। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोड़ दिया कि इस तरीके के अफवाहें सिर्फ बड़ी-बड़ी हस्तियों के लिए नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी काफी ज्यादा विचलित कर देने वाली होती हैं।

वीडियो में शक्ति कपूर ने कहा कि वह इसकी साइबर कंप्लेंट भी करने जा रहे हैं क्योंकि किसी के बारे में इस तरीके की झूठी खबर फैलाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर को सपोर्ट किया। एक यूजर तो लिखता है कि सच में लोग आपको क्यों मारना चाहते हैं? वैसे आप बॉलीवुड के सबसे मशहूर कॉमेडी कलाकारों में से एक हैं। आपको और शक्ति मिले लीजेंड। काफी फैंस ने तो एक्टर की लंबी उम्र की भी कामना की।

शक्ति कपूर का करियर

शक्ति कपूर अपने विलेन और कॉमेडी रोल्स से काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 4 दशक से भी ज्यादा हो चुका है और उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने राजा बाबू से लेकर चालबाज और हंगामा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X