72 साल के Shakti Kapoor ने Gori Nagori संग किया ऐसा डांस, पापा की हरकत देख से नहीं निकल पाएंगी श्रद्धा कपूर!

Shakti Kapoor Gori Nagori Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर काफी लंबे वक्त से परदे से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने 80 से 90 के दशक में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर हर किसी को हंसाया। तो कभी उनको विलेन के किरदार में भी देखा गया। हर एक किरदार में शक्ति कपूर को दर्शकों का प्यार मिला।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर शक्ति कपूर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। वीडियो में उनके साथ में गोरी नागोरी को देखा जा रहा है। जहां एक तरफ शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा पर्दे और सोशल मीडिया पर हर चीज में अच्छे-अच्छो को पछाड़ती हुई नजर आ रही है। वही शक्ति कपूर का ऐसा अंदाज देखा लोगों के छक्के छूट गए हैं।
हरियाणा की शकीरा कहीं जाने वाली गोरी नागोरी के साथ में शक्ति कपूर का ऐसा वीडियो देखने के बाद में लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। इस वीडियो को देखने के बाद में लोग कमेंट कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा कि श्रद्धा इंतजार कर रही होगी बापू का। एक अन्य यूजर लिखता है कि बस यही आइटम सॉन्ग देखना रह गया था। एक दूसरा यूजर लगता है कि श्रद्धा कपूर इनको रोको।
गोरी नागोरी की बात की जाए तो आपको बता दें कि वह राजस्थान और हरियाणा की एक मशहूर डांसर है। उनको सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में देखा जा चुका है। इस दौरान साजिद खान के खिलाफ भी वह जमकर बोली थी और अब इस गाने को देखने के बाद में लोग यही दावा कर रहे हैं कि एक्टर किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिस फिल्म में गोरी नागोरी का आइटम नंबर भी होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











