दूसरी बार कुआंरी मां बनने को तैयार हॉट शकीरा
जी हां दोस्तो आपकी फेवरेट सेक्सी शकीरा फिर से गर्भवती हैं। वो दोबारा से अपने फुटबॉल खिलाड़ी पार्टनर जेरार्ड पीक बच्चे की अनब्याही मां बनने जा रही हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, शकीरा ने यह खुलासा 'कॉस्मोपॉलिटन' पत्रिका के स्पैनिश संस्करण में किया। उन्होंने यह बात अपनी मातृभाषा अर्थात स्पैनिश में कही, "हां, सच यह है कि मैं गर्भवती हूं।"
मालूम हो कि शकीरा ने अप्रैल में कहा था कि वह अपने काम में बहुत व्यस्त हैं, दूसरे बच्चे के बारे में सोचने का समय नहीं है। मालूम हो कि शकीरा को जनवरी, 2013 में बेटे की किलकारियां गूंजी। उनके बेटे का नाम मिलान है।
दूसरी बार कुआंरी मां बनने को तैयार हॉट शकीरा
कुछ दिनों पहले शकीरा ने कहा था कि मातृत्व एक बढ़िया सुख है जिसका आनंद वो जी-भर के उठा रही हैं। शकीरा का कहना था कि मातृत्व से बढ़कर दुनिया का कोई आनंद नहीं है। इस सुख की बराबरी और तुलना किसी से नहीं हो सकती है।
मम्मी बनकर काफी खुश हैं हॉट शकीरा
हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा ने पहले ही कह रखा था कि उनका बेटा मिलान अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा। इस बात की पुष्टि पिक्यू ने की भी की थी।
शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब वह उनके दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं। शकीरा पिछले काफी लंबे समय से सार्वजनिक रूप से देखी नहीं गयी हैं वो पूरी तरह अपना और अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं और मातृत्व सुख का आंनद उठा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












