बॉलीवुड में धूम मचाने आ रही हैं शकीरा
फीफा के बाद मशहूर लातिनी सिंगर शकीरा बॉलीवुड की एक फिल्म के लिए गाने जा रही हैं। इन दिनों फीफा में लोगों को वाका- वाका का बुखार चढ़ाने के बाद शकीरा भारतीयों को अपने लटके झटकों का बुखार चढ़ाने की तैयारी में हैं।
शकीरा बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर सलीम-सुलेमान के साथ जोड़ी जमाएंगी। सलीम-सुलेमान की जोड़ी ने फीफा एंथम वाका- वाका का म्यूजिक कंपोज करने में भी सहयोग किया है। पिछले साल आई फिल्म ब्लू में काइली मिनाग ने अपने चिगी- विगी गाने से बॉलीवुड में धूम मचा दी थी।
शकीरा के इस गाने की कंपोजिंग अगले महीने से शुरु होगी। शकीरा इससे पहले मुंबई में लाइव परफोर्म कर चुकी हैं और दुनियाभर की तरह भारत में भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। हम उम्मीद करते हैं शकीरा बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











