शकीला नॉट अ पॉर्न स्टार का लोगो जारी, भोली पंजाबन ऋचा चड्ढा कर रही हैं बायोपिक
ऋचा चड्ढा, साउथ की सेक्स साईरन कही जाने वाली शकीला की बायोपिक में काम कर रही हैं और अब फिल्म का लोगो रिलीज़ हो चुका है। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और इसमें ऋचा चड्डा के साथ नज़र आएंगे पंकज त्रिपाठी। शकीला साउथ इंडिया की एडल्ट स्टार थीं। उन्होंने 80 के दशक में अपना करियर शुरू किया था।
फिल्म की शूटिंग कर्नाटक के एक गांव में हुई है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा कि चैलेंज केवल शकीला का किरदार निभाना ही नहीं था बल्कि उनके बचपन के दिनों में जाना और समझना भी था। वहीं समय के साथ किस तरह उनका लुक और चाल ढाल बदली वो भी देखना था।

फिल्म से ऋचा का पहला लुक काफी समय पहले ही बाहर आ चुका है। वहीं खबर है कि फिल्म में ऋचा के साथ असली शकीला भी एक छोटा सा कैमियो करने जा रही हैं। ऋचा का कहना है कि शकीला एक लेजेंड हैं और मैं उनके किरदार के साथ पूरा न्याय करना चाहती हूं। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं इंद्रजीत लंकेश।
रिचा चड्ढा बॉलीवुड की उन चंद हीरोइनों में से हैं जिन्हें अभी तक अपने करियर में किसी खान या कपूर की ज़रूरत नहीं पड़ी है। वो अपने आप, अपना नाम बना रही हैं। हाल ही में रिचा ने एक इंटरव्यू में मेनस्ट्रीम हीरोइनों पर बात की।
उन्होंने बताया कि काफी खराब लगता है कि जब आपके पास टैलेंट है, आप अच्छा काम करना चाहते हैं, आपमें लगन है लेकिन फिर भी अच्छे डायरेक्टर आपके साथ काम करना नहीं चाहते हैं।
वैसे ऋचा सहित, बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइने हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी छाप छोड़ी है -


Click it and Unblock the Notifications












