..................... Shakeela first look: Richa Chadha introduces the bold, fearless actress in a glamorous style - Hindi Filmibeat

Shakeela first poster: ऋचा चढ्ढा की शानदार एंट्री, बोल्ड पोस्टर ने मचाया धमाल

शानदार अभिनय से कई फिल्मों में लोगों का दिल जीत चुकी मशहूर अभिनेत्री ऋचा चढ्ढा एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार हैं और ये ऐलान उनकी आने वाली फिल्म शकीला के पहले पोस्टर ने कर दिया है। इस पोस्टर ने रिलीज होकर लोगों को पूरी तरह से चौंका दिया है और लुक ने काफी कहानी कह डाली है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है.. शकीला जो कि एक पोर्न स्टार नहीं हैं..इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म की कहानी जानने के लिए आपका दिमाग जरूर उत्सुक हो गया है।

फिल्म एक बायोपिक है जो कि ऋचा चढ्ढा निभाने जा रही हैं। पोस्टर की पीछे भी कुछ लाइन्स लिखी हैं जो इस कहानी के बारे में कुछ कहती हैं। लिखा है..एक खान होके ऐसा काम, कितनी काली है, इस मोटी के लिए तो पर्दा भी छोटा है।

richa chaddha, shakeela, poster, ऋचा चढ्ढा, शकीला

इस तरह का किरदार और लुक ऋचा का नजर आ रहा है जो कि आपको डर्टी पिक्चर की सिल्क स्मिता यानि विद्या बालन की याद दिला देगा। पोस्टर में ऋचा काफी ज्यादा बोल्ड और फियरलेस नजर आ रहीं हैं जो कि उनको सबसे काफी ज्यादा अलग बना रहा है।

गौरतलब है कि इस पोस्टर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी ज्यादा खुश हो गएं होंगे और एक बार फिर से ऋचा का शानदार अभिनय देखने का इंतजार कर रहें होंगे। फिल्म अगले साल 2019 में गर्मियों तक रिलीज हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X