Jawan: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' टली? जून नहीं अब इस महीने में होगी रिलीज

shahukh-khan-jawan-release-date-postponed-from-june-to-october-here-s-what-we-know

Jawan Release Date: पठान के बाद, शाहरुख खान के फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार है। एटली के निर्देशन में बन रही इस बिग बजट फिल्म की जोर शोर से शूटिंग चल रही है। बीते साल ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया था। यह 2 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बता दें, ताजा अफवाहों की मानें तो जवान की रिलीज डेट को कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म जून नहीं, बल्कि अक्टूबर में रिलीज होगी। जल्द ही इसके नए रिलीज डेट की घोषणा की जा सकती है।

दरअसल, अभी तक फिल्म की शूटिंग जारी है। जवान की टीम फिल्म को समय पर पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, लेकिन फिल्म की एडिटिंग में वक्त लग सकता है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वहीं, हालिया चर्चा के अनुसार, संजय दत्त भी एक खास सीन में नजर आने वाले हैं।

जवान पर बोले शाहरुख

जवान पर बोले शाहरुख

जवान के बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा था, "फिल्म के बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। अभी भी काफी लम्बा रास्ता है। जवान के बारे में मैं आपको अभी ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन हां, एक अभिनेता के रूप में मैं इस फिल्म को बहुत एन्जॉय कर रहा हूं। एटली की डायरेक्शन स्टाइल काफी अलग है। सबने उनका काम देखा है। ये एक ऐसी शैली है, जो मैंने कभी नहीं की। इसलिए, मैं इसमें अपना हाथ आजमाना चाहता था। और मुझे लगता है कि मेरी और एटली की केमिस्ट्री अच्छी है। हमने जवान के लिए जो कुछ भी किया है वह रोमांचक है।"

डबल रोल में हैं शाहरुख

डबल रोल में हैं शाहरुख

बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग पुणे, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में हुई है। इस पैन-इंडिया फिल्म के बारे में बोलते हुए शाहरुख ने शेयर किया, "जवान एक यूनिवर्सल स्टोरी है जो भाषा और ज्योग्रॉफी से परे है।"

शाहरुख खान की तीन फिल्में

शाहरुख खान की तीन फिल्में

देखा जाए तो साल 2023 शाहरुख खान अपने नाम करने को तैयार हैं। जहां जनवरी में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, वहीं अब अक्टूबर में जवान और दिसंबर में राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी रिलीज होने वाली है।

Read more about: shahrukh khan jawan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X