शाहरूख के लिए लकी दिवाली इसलिए रिलीज होगी 'हैप्पी न्यू ईयर'
जिस तरह दीपक की रोशनी लोगों के घरों में उजाला फैलाती है उसी तरह से दिवाली हमेशा से लिए शाहरूख खान के लिए लकी रही है। इस मौके पर रिलीज फिल्मों ने हमेशा शाहरूख को बुलंदी पर बिठाया है।
शायद यही सब सोचकर ही निर्माता-निर्देशक फराह खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को दिवाली पर यानी कि 23 अक्टूबर को रिलीज करने का फैसला लिया है। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि आज फेसबुक और ट्विटर पर हो सकती है।
'हैप्पी न्यू ईयर' का निर्देशन फराह खान द्वारा किया गया है। जबकि इसका निर्माण रेड चिलीज इंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोन सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह भी हैं।
फराह और शाहरुख इससे पूर्व 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' सरीखी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्मों ने जबर्दस्त कमाई की थी। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर लांच कर दिया गया है जिसे देखकर लगता है कि फिल्म काफी दिलचस्प है जिसमें मस्ती और हंसी के बहुत सारे मसाले हैं।
खैर देखते हैं कि फराह-शाहरूख और दीपिका की जोड़ी वाकई में दिवाली पर 'हैप्पी न्यू ईयर' कहकर धूम मचाती है कि नहीं क्योंकि इस बात में कतई शक नहीं है कि तीनों ही कलाकारों से लोगों को एक अच्छी फिल्म की दरकार है।


Click it and Unblock the Notifications
