'जब तक है जां' टाइटल शायरी इंग्लिश में ट्रांसलेट कर रहे हैं शाहरुख
तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां,
तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां,
तेरी जुल्फों की लहराती अंगड़ाइयां,
नहीं भूलूंगा मैं जब तक है जां।
ये पंक्तियां हैं शाहरुख की फिल्म 'जब तक है जां' फिल्म की टाइटल शायरी की। जैसी खूबसूरत शायरी वैसी ही खूबसूरत जोड़ी शाहरुख खान और कैटरीना कैफ। लेकिन ये तो सिर्फ एक कयास है असल में शाहरुख किस खूबसूरत हसीना के लिए ये शायरी कहेंगे ये तो खुद शाहरुख ही जानते हैं और तो और वो इस शायरी को इंग्लिश में ट्रांसलेट भी कर रहे हैं।

जब तक है जां फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा भी हैं और शाहरुख खान इन दोनों के इकलौते हीरो। आज ही इस फिल्म का टाईटल फाइनली सबके सामने आया और सभी के द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। शाहरुख ने ट्विटर पर ट्वीट किया है "मैं खुद इस कविता का इंग्लिश ट्रांसलेशन करुंगा और अपडेट करुंगा। मुझे खुशी है कि सभी को ये टाइटल पसंद आ रहा है। मैं भी इसका आदी होता जा रहा हूं जब तक है जां।"
अब सभी ये सोच रहे हैं कि आखिर शाहरुख इस खूबसूरत कविता को इंग्लिश में ट्रांसलेट क्यों करना चाहते हैं? कहीं कैटरीना के लिए तो ये कविता नहीं लिखी गई है क्योंकि उनकी हिन्दी इतनी भी अच्छी नहीं है और हो सकता है कि शाहरुख की इस कविता को वो समझ ना पा रही हों और इसलिए शाहरुख इस कविता की एक एक पंक्ती को उनको समझाने के लिए ये कदम उठा रहे हों? खैर अब हो तो कुच भी सकता है लेकिन असली बात तो बॉलीवुड के किंग खान को ही पता होगी। हम तो बस इंतजार कर रहे हैं कि किस तरह से शाहरुख इन हसीं और प्यार भरे एहसासों को इंग्लिश में ट्रांसलेट करेंगे?


Click it and Unblock the Notifications