अनिल कपूर का शो देखना चाहते हैं शाहरुख

बारह फरवरी को अमेरिका में प्रदर्शित होने जा रही अपनी नई फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रचार के लिए न्यूयार्क पहुंचे शाहरुख ने कहा, "मेरे पास कभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है।"
उन्होंने कहा कि किसी को भी कभी भी अनिल जैसा अवसर मिल सकता है इसलिए कड़ी मेहनत करने और अपने आपको साबित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनके पास अब तक इस तरह का कोई भी प्रस्ताव नहीं आया है और वह अपनी फिल्मों में काम करके खुश हैं।
शाहरुख ने फॉक्स द्वारा प्रसारित टेलीविजन शो '24' में अनिल का अभिनय नहीं देखा है लेकिन उनकी यह शो देखने की ख्वाहिश है। उन्होंने बताया कि उनके एक मित्र ने यह शो देखा है और उसने बताया कि अनिल ने बहुत प्रभावशाली अभिनय किया है। शाहरुख ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह भी इस शो को देख सकेंगे।
anil kapoor अनिल कपूर टेलीविजन माई नेम इज खान शाहरुख खान हॉलीवुड hollywood my name is khan shahrukh khan telivision


Click it and Unblock the Notifications