शाहरुख़ बनेंगे सुपरहीरो

By Neha Nautiyal
शाहरुख़ बनेंगे सुपरहीरो

ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन के बाद अब शाहरुख़ ख़ान सुपरहीरो फ़िल्म में काम करने जा रहे हैं. फ़िल्म का नाम है ‘रा.वन’. इस फ़िल्म का निर्माण भी शाहरुख़ ख़ुद ही कर रहे हैं.

रा.वन में शाहरुख़ जीवा नाम के सुपरहीरो का किरदार निभा रहे हैं.

फ़िल्म का नाम भी कम दिलचस्प नहीं है. ‘रा.वन’ और मणि रत्नम की आने वाली फ़िल्म ‘रावन’ के उच्चारण में तो कोई ख़ास फ़र्क दिखता. इस मुद्दे पर शाहरुख़ ख़ान कहते हैं, “हमारी फ़िल्म का नाम आरए डॉट ओ एन ई है. उस फ़िल्म का नाम रावन है. वो शायद मायथोलॉजी पर आधारित है और रा.वन सुपरहीरो फ़िल्म है. लेकिन मुझे लगता है कि इस पर कोई विवाद नहीं होगा.”

फ़िल्म के बारे शाहरुख़ कुछ ज़्यादा ना बताते हुए शाहरुख़ कहते हैं, “मैं ज़्यादा तो नहीं बता सकता. ‘क्रिस’ और ‘द्रोना’ के अलावा हमने भारत में सुपरहीरो फ़िल्में नहीं देखीं है इसलिए हम धीरे-धीरे ‘रा.वन’ के बारे में आने वाले महीनों में बताते रहेंगे. ”

फ़िल्म के बारे में उत्सुकता बनाए रखने के लिए शाहरुख़ उसके प्रारुप को लेकर ख़ामोश ही रहे लेकिन फिर भी किस तरह कि फ़िल्म होगी इस बारे थोड़े-बहुत संकेत ज़रुर दिए.

शाहरुख़ ने कहा, “इस फ़िल्म के सुपरहीरो के पास सॉलिड इलेक्ट्रीसिटी की ताक़त है. इस कॉन्सेप्ट को आसान बनाने की कोशिश हो रही है ताकि सब सॉलिड इलेक्ट्रीसिटी की ताक़त को समझ पाएं. मूलत ये एक सुपरहीरो फ़िल्म है और हां मैं इसमें उड़ भी पाऊंगा.”

शाहरुख़ कहते हैं कि उनकी टीम इस फ़िल्म पर पुरज़ोर मेहनत कर रही है और उम्मीद जताई कि वो अपने मिशन में कामयाब होंगे और सुपरहीरो फ़िल्मों को भारत में सफल तरीके से चला पाएंगे.

एकॉन

शाहरुख़ ख़ान की इस फ़िल्म में अफ़्रिकी मूल के अमरिकी गायक एकॉन भी गाना गाएंगे. उन्हें मुंबई में मीडिया के सामने भी पेश किया गया है.

हाल में आई फ़िल्म ‘ब्लू’ में भी कायली मिनोग ने एक गीत गाया था और अब एकॉन की बारी है.

शाहरुख़ ख़ान कहते हैं कि अब भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में अपने पैर फैला रहा है और सब कुछ जुड़ता जा रहा है. शाहरुख़ कहते हैं, “रा.वन की शुरुआत एकॉन के गाने से हो इससे अच्छा क्या हो सकता? एकॉन एक सकारात्मक व्यक्ति हैं. और जब एकॉन ने गीत गाया हो तो सारी दुनिया की इसमें दिलचस्पी होगी ही.”

एकॉन ने कहा कि वो शाहरुख़ के काम से वाकिफ़ हैं. उन्होंने कहा कि अफ्रीका और भारत के मनोंरजन के तौर-तरीकों में ज्यादा अंतर नहीं है बस सिर्फ़ भाषाओं में फ़र्क है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X