शाहरुख़ की जवानी

By Staff

शाहरुख़ की जवानी
शाहरुख़ ख़ान कहते हैं कि साल 2010 उनके लिए अच्छा रहा है.

यूं तो बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान 45 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी माने तो वो समय बीतने के साथ और भी जवान होते जा रहे हैं.जहां अक्सर जानी-मानी हस्तियां अपनी 'लुक्स" बनाए रखने का राज़ बताने से बचती हैं, शाहरुख़ ख़ान को ऐसी कोई दिक्कत नहीं है.

शाहरुख़ कहते हैं, “मैं बहुत कम खाना खाता हूं, कभी भी ज़रूरत से ज़्यादा नहीं खाता हूं. इसके अलावा थोड़ी-बहुत वर्जिश करता हूं जब भी वक्त मिल जाए, पंद्रह-बीस मिनट के लिए, और कभी भी किसी के लिए बुरा नहीं सोचता. इसलिए हर साल और जवान होता जा रहा हूं."

अपनी फ़िटनेस का ये राज़ शाहरुख़ ख़ान ने, अपने चिरपरिचित मज़ाकिया अंदाज़ में, हाल ही में मुम्बई में एक 'एनर्जी ड्रिंक" के लॉन्च के मौके पर पत्रकारों के साथ बांटा. शाहरुख़ मानते हैं कि 2010 उनके लिए अच्छा रहा है.

हालांकि इस साल उनकी दो ही फ़िल्में—'माई नेम इज़ ख़ान" और 'दुल्हा मिल गया"—आईं, लेकिन उनका मानना है कि साल फ़िल्मों से नहीं ज़िंदगी से अच्छा बनता है. उन्होंने कहा, “सच बात तो ये है कि साल फ़िल्मों से नहीं बल्कि ज़िंदगी से अच्छा बनता है.

मेरे घर वाले अच्छे हैं, स्वस्थ हैं, ख़ुश हैं, मैं बहुत ख़ुश हूं, मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं. उम्मीद करता हूं कि अगला साल भी इस साल की ही तरह अच्छा होगा." फ़िलहाल शाहरुख़ अपनी होम प्रोडक्शन की फ़िल्म 'रा वन" ख़त्म करने में व्यस्त हैं.

उनका कहना है, “फ़िल्म में तीन-चार दिन की शूटिंग बाकी है. मुझे लगता है कि हमने ठीक-ठाक फ़िल्म बनाई है. कोशिश यही है कि मेरी सभी फ़िल्मों की तरह ये फ़िल्म पूरे परिवार को अच्छी लगे." फ़िल्में ही नहीं, आने वाले साल में शाहरुख़ को अपनी आईपीएल की टीम, कोलकाता नाइट राइडर्स, से भी काफ़ी उम्मीदें हैं.

वो कहते हैं, “हम आईपीएल-4 की ऑक्शन के लिए तैयार हैं. उम्मीद करते हैं कि इस साल टूर्नामेंट जीत सकें या अपनी पोज़िशन में सुधार कर सकें."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X