शाहरुख़ को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान को एक ब्रितानी विश्वविद्यालय ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी है.
बेडफ़ॉर्डशायर विश्वविद्यालय ने मनोरंजन और मीडिया जगत में शाहरुख़ की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया है.
प्रवासी भारतीय उद्योगपति जोगिंदर सिंह सांगर के होटेल मेफेयरमें हुए भव्य समारोह में शाहरुख़ को विश्वविद्यालय के कुलपति लेस एबडॉन ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया.
इस मौके पर शाहरुख़ ने कहा, "मेरे करियर में नई चीज़े होती रही हैं लेकिन यह एक ख़ास क्षण है." उन्होंने कहा कि मैं यह महसूस कर रहा हूं कि मैं इस विश्वविद्यालय से जुड़े प्रसिद्ध सदस्यों का एक हिस्सा हूं.
समारोह में अपनी पत्नी गौरी ख़ान और दोस्त करण जौहर के साथ पहुँचे शाहरुख़ ने कहा,"मैं यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा के हक़दार बच्चों को ज़रूरी मदद मुहैया कराने की दिशा में काम करने को लेकर आशान्वित हूं."
विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम शाहरुख़ को यह सम्मान देकर खुश हैं. वो चैरिटी संस्थाओं को लिए काम करते हैं लेकिन इसके बारे में चर्चा कम करते हैं."


Click it and Unblock the Notifications











