शाहरुख़ को उम्मीद,विवाद होगा ख़त्म
बर्लिन फ़िल्म समारोह में 'माई नेम इज़ ख़ान' के प्रीमियर के लिए पहुँचे बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान ने उम्मीद जताई कि भारत वापस लौटने तक उन्हें लेकर उठा विवाद ख़त्म हो जाएगा.
जर्मनी में लोकप्रिय शाहरुख़ की फ़िल्म को देखने हज़ारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
समारोह के दौरान शाहरुख़ की एक झलक पाने को बेताब प्रशंसकों ने कड़ाके की सर्दी के बावजूद घंटों इंतज़ार किया और शाहरुख़ के वहां पहुँचते ही वे हाथों में उनका पोस्टर लिए चिल्लाने लगे.
शाहरुख़ ने भी उनका अभिवादन किया और भारत से इतनी दूर मिल रहे प्यार पर खुशी जताई.
समारोह में शाहरुख़ के अलावा फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री काजोल और निर्देशक करण जौहर भी पहुँचे.
विवाद से दुखी शाहरुख़ हालांकि शाहरुख़ इस बात से दुखी थे कि भारत में माई नेम इज़ ख़ान का कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं. उनका इशारा शिव सेना की ओर था जिसने मुंबई में फ़िल्म के विरोध की घोषणा की थी. शाहरुख़ ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं रखने पर दुख जताया था. उनके इस बयान पर शिव सेना भड़क गई और उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहते हुए उनके फ़िल्म का विरोध करने की अपील जारी कर दी. शाहरुख़ का कहना था, "मैं कोई आक्रामकता, कोई समस्या नहीं चाहता. जब इस तरह की चीजें होती हैं तो मैं विचलित और भावनात्मक रुप से दुखी हो जाता हूं." उनका कहना था,"मैं सबको खुश देखना चाहता हूं. और मैं ये सुनिश्चित करुंगा कि जब तक मैं वापस भारत लौटूँ तब तक सब खुश हो जाएँ."
हालांकि शाहरुख़ इस बात से दुखी थे कि भारत में माई नेम इज़ ख़ान का कुछ संगठन विरोध कर रहे हैं.
उनका इशारा शिव सेना की ओर था जिसने मुंबई में फ़िल्म के विरोध की घोषणा की थी.
शाहरुख़ ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं रखने पर दुख जताया था. उनके इस बयान पर शिव सेना भड़क गई और उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहते हुए उनके फ़िल्म का विरोध करने की अपील जारी कर दी.
शाहरुख़ का कहना था, "मैं कोई आक्रामकता, कोई समस्या नहीं चाहता. जब इस तरह की चीजें होती हैं तो मैं विचलित और भावनात्मक रुप से दुखी हो जाता हूं."
उनका कहना था,"मैं सबको खुश देखना चाहता हूं. और मैं ये सुनिश्चित करुंगा कि जब तक मैं वापस भारत लौटूँ तब तक सब खुश हो जाएँ."


Click it and Unblock the Notifications











