महिलाओं को मिलनी चाहिए आजादी- शाहरुख खान

स्वतंत्रता का मतलब बताते हुए शाहरुख ने कहा "मेरे लिए स्वतंत्रता का मतलब है खुद के लिए विचारों और विश्वास का होना। देश भर की खबरों को सुनते समय मुझे ऐसा लगता है कि हमारे देश में महिलाओं को पर्याप्त सम्मान नहीं मिल रहा है। मैं चाहता हूं कि महिलाओं को लड़कों के बराबर का हक और स्वतंत्रता मिलनी चाहिए शिक्षा के क्षेत्र में भी।"
"मुझे लगता है कि लोगों को बड़ा सोचना शुरु करना चाहिए। महिलाओं को हमारे संस्कारों को बिना नुकसान पहुंचाए और भी स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।"
धर्मनिर्पेक्ष देश के बारे में पूछते हुए शाहरुख ने कहा "भारत में अनेकता में एकता है इसिलए मुझे लगता है कि इसे और भी धर्मनिर्पेक्ष होना चाहिए। लोगों के विचारों को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। साथ ही मैं आशा करता हूं कि हमारा देश खेल, इकोनॉमी और बाकी सभी चीजों में और भी सफल हो।"
स्वतंत्रता दिवस के बारे में बात के दौरान जब अचानक ही शाहरुख से सलमान की फिल्म 'एक था टाईगर' के बारें में पूछने पर शाहरुख थोड़ा सा झुंझलाते हुए बोले "मैं फिल्म की सफलता के लिए कामना करता हूं। क्या अब आप मेरे जवाब से संतुष्ट हैं?"


Click it and Unblock the Notifications