रॉ वन के बाद शाहरूख सिखाएंगे अंग्रेजी

अपनी फिल्म रॉ वन में साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को जोड़ लेने के बाध शाहरूख अब अमिताभ बच्चन को भी इस फिल्म से जोड़ चुके हैं। अब पुरी तरह से फिल्म रॉ वन के लिए आश्वस्त हो चुके शाहरूख ने अपनी अगली फिल्म के लिए भी प्लानिंग कर ली है।
अब शाहरूख अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले अब एक कॉमेडी फिल्म बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं। इस फिल्म का काम अगले साल शुरू कर दिया जाएगा, फिल्म का नाम ए फॉर एप्पल, बी फॉर बॉल.... तय किया गया है इसमें अंग्रेजी के सी लेटर को भी जोड़े जाने की योजना है।
यह फिल्म में दिल्ली के उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया जाएगा जो अंग्रेजी में बोलना शुरू करते हैं और लास्ट में हिंगलीश पर आकर उनकी बातें खत्म हो जाती हैं। यह फिल्म शाहरूख की कॉमेडी फिल्म होगी जिसमें खुद शाहरूख लीड रोल में रहेंगे इस फिल्म की स्टोरी शाहरूख के दोस्त लिख रहे हैं।
खैर अब बादशाह के साथ किस एक्ट्रेस को लिया जाना है यह अब तक तय नहीं हो पाया है लेकिन यह बात तो तय है कि रॉ वन के बाद शाहरूख लोगों को हंसानी की तैयारी में जुट चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











