प्यार पर सवाल पूछेंगे शाहरुख

हाल ही में शाहरुख ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपना खाता खोला था। जिसने एक ही दिन में अपने हजारों समर्थक बनाए। अब शाहरुख खान दूसरी प्रचार नीति आजमाने वाले हैं। फिल्म 'माई नेम इज किंग खान' के प्रचार के सिलसिले में शाहरुख देश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा करके लोगों से लव क्विज के माध्यम से संपर् क करेंगे।
फिल्म 'माई नेम इज किंग खान' के निर्माता और निर्देशक करन जौहर ने बताया कि इस लव क्विज में लोगों से प्यार से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। क्विज के एंकर खुद शाहरुख खान होंगे। इससे पहले साल 2006 में अपनी फिल्म 'डॉन-द चैस बिगिन्स एगेन' के प्रचार के सिलसिले में शाहरुख खान लोगों से रूबरू हुए थे। करन के मुताबिक लोगों को फिल्म से जोड़ने का यह एक अच्छा प्रयास होगा।
करन जौहर काजोल ट्विटर माई नेम इज खान शाहरुख खान kajol karan johar my name is khan shahrukh khan twitter


Click it and Unblock the Notifications