"2-3 सालों से शाहरुख सबसे कम दिलीप साहब से मिलने आए..सलमान-आमिर मिलते रहते हैं"
शाहरुख खान 15 अगस्त के दिन दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे और सायरा बानो ने खुद ही शाहरुख खान और दिलीप कुमार की तस्वीर शेयर की थी। शाहरुख खान को दिलीप कुमार और सायरा बानो अपने बेटे जैसा मानते हैं। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत करते हुए शाहरुख खान के बारे में शेयर किया।
सायरा बानो ने कहा कि "पिछले 2-3 सालों में शाहरुख खान दिलीप साहब से कम मिलने आ पाते हैं। आमिर खान भी हमेशा टच में रहते हैं और सलीम खान पारिवारिक मित्र हैं, वो और उनके बेटे हर खास मौके पर घर आकर हाल समाचार लेते हैं।"

सायरा बानो ने ये भी कहा कि "जब शाहरुख खान साहब से मिलने आए तो मैंने शाहरुख को कहा भी कि पिछले 2-3 सालों से वो काम के सिलसिले में विदेशों में अधिक रहता है लेकिन अब मिलने आता रहेगा।दिलीप साहब हमेशा कहते हैं कि सीनियर एक्टर जब उम्रदराज हो जाएं तो भी उनसे मिलते रहना चाहिए।"
सायरा बानू ने कहा है कि "मैं हमेशा कहती हूं कि अगर हमारा बेटा होता तो वो शाहरुख खान जैसा दिखता। साहब और शाहरुख में काफी सामान बाते हैं जैसे दोनों के बाल एक जैसे हैं इसलिए शाहरुख से जब भी मिलती हूं उसके सर पर उंगलियां फिराती हैं। इस बार उसने पूछा भी कि आज आपने मेरे सिर पर हाथ नहीं फेरा।"
इसमें कोई शक नहीं है कि सायरा बानो आज भी शाहरुख खान को अपना बेटा मानती हैं। उन्होंने कहा कि "मैं शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में नहीं देख पाई हूं। शाहरुख खान ने कहा कि वो मन्नत में स्पेशल व्यवस्था करेगा ताकि हम उसकी फिल्म देख सके।"


Click it and Unblock the Notifications