सेक्सी किम कार्दशियन के हीरो बनना चाहते हैं शाहरूख

रॉ वन के बाद बादशाह शाहरूख यश चोपड़ा के साथ करेंगे। इतना ही नहीं वे जल्द ही एक फिल्म में किम कार्दशियन को भी ला सकते हैं जो हॉलीवुड में काफी फेमस हैं।
काफी पहले किम ने बॉलीवुड में काम करने की मंशा जाहिर की थी जैसे ही ये बात शाहरूख के कानों में पड़ी तो फौरन उन्होंने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया। वैसे हम आपको बता दें कि किम बॉलीवुड के किसी बड़े स्टार के साथ काम करना चाहती हैं और आज बॉलीवुड में सलमान तथा शाहरुख ऐसे दो नाम है जिनके साथ हॉलीवुड की एक्ट्रेस काम करना चाहती हैं।
खैर शाहरुख ने किम के साथ काम करने का पूरा मन बना लिया है और इस ओर उन्होंन अपने कदम बढ़ाने भी शुरू कर दिये हैं। वो किम का दिल जितने के लिए हर कोशिश कर चुके हैं और अब तो किम का झुकाव शाहरुख की ओर हो गया है। संभव है कि दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने आ जाए।


Click it and Unblock the Notifications