शाहरुख का बर्थडे ट्वीट 'पहले कभी इतना मजा नहीं किया'

By Jaya Nigam

Shahrukh Khan
बॉलीवुड के किंग खान मंगलवार को 45 साल के हो गए। शाहरुख ने 18 साल पहले फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपने अभी तक के फिल्मी करियर में उन्होने हर तरह की भूमिकाएं की हैं। वह अब तक 60 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शाहरुख आज अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन जर्मनी के बर्लिन में मना रहे हैं। दरअसल वह अपनी आने वाली फिल्म 'डॉन 2' की शूटिंग के लिए बर्लिन गए हुए थे। अपनी शादी की सालगिरह पर अपने परिवार पर दूर रहने वाले शाहरुख से बर्थडे के दिन ये वियोग नहीं झेला गया और उन्होने अपनी पूरी फैमिली को बर्लिन बुला लिया।

अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में किंग खान ने ट्विटर पर लिखा है कि उन्होंने इससे पहले अपने जन्मदिन पर कभी इतने मजे नहीं किए थे। शाहरुख के बर्थडे पर करन तो बीमार होने की वजह से नहीं पहुंच पाए लेकिन रितिक और सुजन ने वहां पहुंचकर शाहरुख की बर्थडे पार्टी का मजा दोगुना कर दिया है। शाहरुख की बर्थडे पार्टी में 'डॉन 2' के कलाकारों और फिल्म की पूरी यूनिट भी शामिल हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X