शाहरूख पर हुआ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मुकदमा

आपको बता दें कि शाहरुख 4 दिसंबर को यहां एक शोरूम के उद्धाटन के मौके पर आए थे। इस अवसर पर उन्होंने 'रॉ वन' का मशहूर आइटम नंबर 'छम्मक छल्लो' परफॉर्म किया। इसमें उनके साथ कई फीमेल आर्टिस्ट भी थीं।
पुलिस का कहना है कि शाहरुख और उनके टेक्सटाइल शोरूम के पार्टनर्स पर सेक्शन 3,6 के तहत इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (निषेध) एक्ट 1986, आईपीसी सेक्शन 294 (अश्लील कृत्य और संगीत) को आधार बनाकर केस दर्ज किया गया है।
एर्नाकुलम ज्युडिशियल फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट ए इजाज ने मैथ्यू साजू मुल्लुवुझी की याचिका पर पुलिस को शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











