जैक्सन श्रद्धांजलि वीडियो में होंगे शाहरुख
बॉलीवुड पर माइकल जैक्सन का काफी गहरा प्रभाव रहा है। संगीतकार से लेकर तकनीशियन तक उनसे प्रेरित रहें है। इसी प्रेरणा के तहत बॉलीवुड पॉप बादशाह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक वीडियो तैयार कर रहा है, जो माइकल जैक्सन के जन्मदिन पर 29 अगस्त को प्रसारित किया जाएगा। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलिज इस दिशा में काम कर रही है।
संगीतकार व गायक विशाल डडलानी ने वीडियो के लिए गीत लिखा है जिसका शीर्षक है, ''हम उसकी दुनिया में रहते थे"! स्रोत के अनुसार, "शाहरुख खान माइकल जैक्सन के बहुत बडे प्रशंसक थे। जब उनकी कंपनी ने इस वीडियो का प्रस्ताव रखा तो वे तुरंत तैयार हो गए।"
गौरतलब हो कि माइकल की मौत के बारे में सुनकर शाहरूख काफी रोए थे। इस वीडियो में विशाल-शेखर, केके, शान, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल दिखाई देगे।
साथ ही वीडियो में रितिक रोशन, प्रभु देवा, शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, युवराज सिंह, कैटरीना कैफ, कंगना रनाउत और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकारों के हार्दिक संदेश को शामिल किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











