टीवी सीरियल में काम करेंगे शाहरूख
अब लगता है कि फिल्मी सितारों को टीवी पर आने में कोई परहेज नही रहा है। बड़े से बड़ा सुपरस्टार टीवी की आरे रूख कर रहा है। टीवी पर काम करने पर उन्हें पैसे भी काफी मिल रहे है।
ताजा खबर है कि शाहरूख खान छोटे पर दुबारा वापसी करने वाले है। यशराज फिल्मस अब छोटे पर्दे पर सीरियल बनाने की तैयारी कर रहा है और जिसमें शाहरूख एक मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है। यही नही इस सीरियल में रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा भी काम करने वाली है।
बहुत कम लोगों को पता होगा कि शाहरूख ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत छोटे पर्दे से ही की है।


Click it and Unblock the Notifications