शाहरूख खान का कमबैक - आर माधवन के साथ, ये रही फिल्म की सारी डीटेल्स
ये तो आपको पता है कि शाहरूख खान आर माधवन की फिल्म रॉकेटरी में एक कैमियो निभा रहे हैं। लेकिन जिस तरह लॉकडाउन के हालात चल रहे हैं, शाहरूख खान इस फिल्म से ही अपना कमबैक करेंगे। यानि कि सबसे पहले वो परदे पर इसी फिल्म के साथ दिखाई देंगे।
खबर है कि इस फिल्म में शाहरूख खान एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे जो कि रॉकेटरी की पूरी कहानी सुनाएगा।

इतना ही नहीं, जहां हिंदी फिल्म में शाहरूख ये भूमिका निभा रहे हैं वहीं रॉकेटरी के तमिल वर्जन में ये भूमिका सुपरस्टार सूर्या निभा रहे हैं। खैर, अब छोटा सा ही सही लेकिन फिलहाल तो फैन्स शाहरूख की झलक मिलने के नाम से ही खुश हैं।
अब खबर है कि शाहरूख खान के पास एक नहीं बल्कि चार फिल्मों के ऑफर थे। इनमें से फाईनल कौन सी होगी किसी को नहीं पता था क्योंकि चारों ऑफर बॉलीवुड के मंझे हुए निर्देशकों के थे और इसलिए शाहरूख भी दुविधा में थे। लेकिन अब माना जा रहा है कि उन्होंने राजकुमार हिरानी का प्रोजेक्ट फाईनल कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











