'कृष 3' में 'डॉन' शाहरुख बनेंगे मेहमान कलाकार

खबर है कि शाहरुख रितिक की फिल्म कोई मिल गया के तीसरे सीक्वल यानी 'कृष 3' में केमियो की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी फिल्म डॉन 2 के एक दृष्य अपनी झलक दिखाने के लिए रितिक के एहसानमंद हैं। और रितिक की फिल्म कृष 3 में केमियो का किरदार निभाकर उनका एहसान उतारना चाहते हैं।
सूत्रों के अनुसार "रितिक और शाहरुख आजकल शाहरुख के केमियो किरदार के बारे में बात करने के लिए काफी मिल रहे हैं। शाहरुख पहले ही एक सुपरनेचुरल फिल्म कर चुके हैं। तो हो सकता है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में रा.वन और कृष को एक साथ दिखाया जाए।" ज्ञात हो कि रितिक और शाहरुख बहुत पहले से एक दूसरे के साथ दोस्ती निभाते आए हैं। राकेश रोशन की फिल्म कोयला के दौरान जिसमें शाहरुख और माधुरी ने काम किया था की शूटिंग के दौरान रितिक ने अपने पिता राकेश रोशन को असिस्ट किया था। तब से रितिक और शाहरुख एक दूसरे को जानते हैं।
वैसे ही आजकल शाहरुख और रितिक के बीच दोस्ती की खबरें काफी सुनने में आ रही हैं। और उनकी इस दोस्ती का पूरा श्रेय दोनों की पत्नियों यानी की गौरी खान और सुजैन को जाता है। दोनों एक दूसरे की दोस्त हैं और साथ ही दोनों ने मिलकर इंटियर और फर्निशिंग का बिजनेस में पार्टनिरशिप भी कर ली है। दोनों सहेलियां खाली वक्त में एक दूसरे के साथ पार्टियों में जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











