शाहरुख ने किया दीपिका को सपोर्ट, कहा महिलाओं की इज्जत करो!

दीपिका पादुकोण की क्लीवेज को लेकर एक लीडिंग अंग्रेजी अखबार में छपी खबर को लेकर दीपिका काफी खफा हैं। दीपिका ने अपनी नाराजगी हालांकि ट्विटर के जरिये जाहिर की और बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने दीपिका का साथ भी दिया, मीडिया की इस खबर की काफी निंदा भी की। लेकिन खास बात ये है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी दीपिका का साथ देते हुए कहा कि दीपिका ने बेहद हिम्मत व समझदारी के साथ लोगों को जवाब दिया है जो कि काबिले-तारीफ है।

शाहरुख खान ने हाल ही में दीपिका पादुकोण और बाकी टीम के साथ फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का म्यूसिक लॉंच किया। लॉंच के दौरान जब मीडिया ने वहां पर उपस्थित दीपिका पादुकोण से उनकी क्लीवेज को लेकर चल रही खबरों व उनपर दीपिका के रिएक्शन को लेकर बात की तो दीपिका ने कहा मुझे जो कुछ कहना था वो मैंने ट्विटर पर कह दिया। साथ ही दीपिका ने ये भी कहा कि जवाब तो लोगों को दे दिया है अब उन्हें इस बात पर सोचना चाहिए।

दीपिका के इस कठोर स्टैंड पर बादशाह शाहरुख खान ने कहा- मुझे गर्व है की दीपिका ने इतना हिम्मतभरा और साहसी कदम उठाया। अगर दीपिका की जगह मैं, अभिषेक, बोमन या कोई और होता तो शायद हम ये कदम नहीं उठा पाते। लेकिन दीपिका ने इतनी हिम्मत की है और जवाब दिया है तो हम उसके साथ हैं। मुझे लगता है कि हमें इस विषय पर चर्चा नहीं करनी चाहिए, दीपिका का साथ देना चाहिए और दुनिया भर की औरतों को खुद के लिए खड़ा होना चाहिए। हम सभी को समाज में मौजूद हर औरत की इज्जत करनी चाहिए।

कुल मिलाकर शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण का साथ देते हुए कहा कि वो दीपिका के इस कदम से बेहद खुश हैं और वो नहीं जानते कि उन्हें क्या कहना चाहिए लेकिन वो दीपिका के साथ हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X