शाहरूख बने देसी सुपर हीरो!

फिल्मी पंडितों का मानना है कि भारत में देसी सुपर हीरो का न चलने का कारण है कि फिल्मों में सबसे पहली बात तो पैसा कम लगाया जाता है। इस वजह से फिल्म उतनी बेहतर नहीं बन पाती और रही सही कसर खराब स्क्रिप्ट पूरी कर देती है।
देखें : नंबर-6 पर पहुंचे शाहरुख
वैसे , यहां के हीरो अपने आप में किसी सुपर हीरो से कम नहीं होते।वे एक साथ 20 लोगों को पीट सकते हैं। हॉस्पिटल के बेड से उठकर लड़ सकते हैं। 20 गोलियां खाकर भी एक गोली से मर जाने वाले विलेन पर भारी पड़ते हैं। इसलिए भारतीय दर्शक सुपर हीरो से बहुत ज्यादा की अपेक्षा करता है। कुछ ऐसा , जो कि आम बॉलिवुड फिल्मों के हीरो नहीं कर पाते। इसी वजह से यहां सुपर हीरो बेस्ड ज्यादातर फिल्में कुछ खास नहीं कर पातीं। '
देखें :रिएलिटी सीरीज़ में नंबर 1 पर सलमान
अब भारत के किंग खान यानी शाहरूख देसी हीरों को लेकर आ रहे है अपनी फिल्म रॉ. 1 के जरिये । इस फिल्म शाहरूख खुद एक सुपर हीरो बने हैं। अब देखते हैं कि किंग खान का ये देसी रूप कितने लोगों को अपनी ओर खींच पाता है ।


Click it and Unblock the Notifications











