कंधे की सर्जरी करवाएंगे शाहरूख

By Staff

Shah Rukh Khan
बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के कंधे की सर्जरी की जाएगी। फिल्‍म दूल्‍हा मिल गया कि शुटिंग के दौरान शाहरूख को चोट लग गई थी। फिलहाल वे अपने घरेलू प्रोडक्‍शन की फिल्‍म बिल्‍लू बारबर के प्रदर्शन की तैयारी और माई नेम इज खान की शुटिंग में व्‍यस्‍त है।

शाहरूख खान की सर्जरी दूसरी बार की जाएगी इससे पहले उनके घुटने और कमर की सर्जरी हो चुकी है। पिछले दिसम्‍बर महीने के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी।

तब से वे मुम्‍बई के नानावती अस्‍पताल में लगातार फिजियोथेरपी करवा रहे थे। करन जौहर की फिल्‍म माई नेम इज खान की शुटिंग के सिलसिले में उन्‍हें लॉस एंजेलिस जाना पड़ा। फिल्‍म की शुटिंग के दौरान उनके केंधे का दर्द बढ गया।

लॉस ऐजेलिस जाने से पहले ही उनके डॉक्‍टर ने सर्जरी करवाने की सलाह दी थी लेकिन उन्‍होने अपने काम के चलते मना कर दिया लेकिन लगातार उनके कंधे का दर्द बढ रहा है।

फिलहाल शाहरूख बहुत मुश्किल में है क्‍योंकि फरवरी में रिलीज होने जा रही फिल्‍म बिल्‍लू बारबर के प्रमोशन का काम बाकी पड़ा है। इसके अलावा भी कई फिल्‍मों की शुटिंग पूरी करनी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X