रॉ वन के लिए कई रातों से सोए नहीं हैं शाहरूख

रॉ वन फिल्म साइंस फिक्शन है ऐसा कहा जा रहा है कि अब तक बॉलीवुड में ऐसी फिल्म का निर्माण किसी ने भी नहीं किया है। शाहरूख की ड्रीम फिल्म कही जाने वाली रॉ वन के प्रमोशन के लिए शाहरूख ने काफी प्लानिंग की है। वह अपनी फिल्म को लोगों तक पहुंचाने का एक भी जरिया नहीं छोड़ रहे हैं।
शाहरूख इस फिल्म के लिए देश भर में घुम चुके हैं साथ ही इस फिल्म के निर्माण का हर पहलू भी वो खुद ही देख रहे हैं। हाल में वो अपनी फिल्म की टीम पर पोस्ट प्रोडक्शन के काम को लेकर भड़क चुके हैं क्योंकि इसका काम अभी बहुत स्लो चल रहा था।
इस फिल्म को देश के हर कोने में पहुंचाने के लिए शाहरूख ने इस फिल्म को एक साथ हिंदी के साथ तमिल, तेलगु और अंग्रेजी भाषा में रिलीज कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











