पापा शाहरूख की सर्जरी के लिए लंदन से भागा भागा आया बेटा आर्यन
कहते हैं ना पापा के दर्द को बेटा देख नहीं सकता है, जिस तरह मां-बाप अफने बच्चों के दर्द में तड़प उठते हैं उसी तरह बच्चे भी अपने मां-बाप का दुख समझ लेते हैं। जिसका साक्षात उदाहरण दिखा मुंबई में शाहरूख खान के घर पर। जहां उनका बेटा आर्यन, अपने पापा की सर्जरी के लिए लंदन से मुंबई आ गया है।
आर्यन अभी बहुत छोटे हैं लेकिन फिर भी उनके दिल ने उनसे कहा कि अपने पापा के ऑप्रेशन के वक्त उन्हें उनके साथ होना चाहिए जिसके कारण आर्यन लंदन से मुबंई आ गये।
मालूम हो कि शाहरूख के लिए जितना उनके घरवाले परेशान हैं उससे कहीं ज्यादा उनके फैंस भी चिंतित हैं। उनके दीवानों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना भी की है। जैसा कि आप जानते हैं कि आज किंग खान के कंधे की सर्जरी मुंबई के लीलावती अस्पताल में होगी, जिसे कि डॉक्टर संजय देसाई भी करेंगे। सूत्रों की माने तो इस समय किंग खान का पूरा परिवार उनके साथ हैं।
एक बार पहले भी उनकी सर्जरी हो चुकी है लेकिन फिर से उन्हें दर्द शुरू हो गया है। लेकिन पहले आईपीएल मैंचों और बाद में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो गयी है। इसलिए शाहरूख खान ने सर्जरी का फैसला लिया। किंग खान को सर्जरी के एक महीने बाद तक बेड रेस्ट करना होगा। गौरतलब है कि चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जबकि फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख मियां हैं।


Click it and Unblock the Notifications
