क्या आजकल बीमार हैं किंग खान?

इसी बीच फुटबॉल खेलते हुए उनके घुटने में चोट लग गई, और लगातार शूटिंग शिड्यूल में व्यस्त रहने के कारण उनकी इस चोट में भी आराम नहीं हो सका। इतना ही नहीं वे वॉटर रिटेंशन की प्राब्लम से भी जूझ रहे हैं। इसके बावजूद काम के प्रति अपने जुनून के चलते खान अपनी तकलीफों को भूले बैठे हैं।
यहां बता दें कि कुछ साल पहले सन 2003 में शाहरुख को पीठ दर्द की परेशानी से जूझना पडा और उनका आपरेशन भी हुआ। यही वजह रही कि वे फिल्मों में सलमान खान की तरह अपनी छाती और पीठ के नग्न प्रदर्शन से परहेज करते रहे।
फिल्म मैं हूं ना में जब फराह खान ने शाहरुख को आइटम गीत में अर्धनग्न होने के लिये कहा था तो शाहरुख इसलिये तैयार नहीं हुए क्योंकि उनका मानना था कि उनकी खुली छाती अच्छी नहीं दिखेगी, लेकिन ओम शांति ओम के आइटम गीत में उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी।
चर्चा है कि शाहरुख की होम प्रोडक्शन की फिल्म बिल्लू बारबर की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान की पीठ में ज्यादा दर्द होने लगा। इस तकलीफ के बावजूद उन्होंने पिछले दिनों अपनी नई फिल्म बिल्लू बारबर के एक्शन सीन किए। रब ने बना दी जोड़ी के वक्त भी उनकी तकलीफों के बारे में उनके दोस्त और फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा के सिवा किसी को इसके बारे में पता नहीं था।
शायद अपनी इसी लगन के चलते शाहरुख किंग खान कहलाने के हकदार हैं।


Click it and Unblock the Notifications