शाहरूख और शर्मिला ने किया 'कोलकाता फिल्म महोत्सव' का अगाज़

इस अवसर पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बांग्ला फिल्मों के प्रोसेनजित चटर्जी सहित देश और विदेश के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरूआत रविंद्र संगीत से की गयी। इस मौके पर फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन, संदीप राय, कवि शंख घोष, लेखक सुनील गंगोपाध्याय, सिरशेंदु मुखोपाध्याय और बंगाली अभिनेता देव उपस्थित थे।
इस महोत्सव में 50 देशों की 150 फिल्में दिखाई जाएंगी। खबर तो यह भी है कि कोलकाता फिल्मोत्सव के लिए शाहरुख ने फीस भी नहीं ली है। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख इस फिल्म महोत्सव के ब्रांड अंबेसडर भी हैं।
कलकत्ता फिल्म बॉलीवुड शर्मिला टैगोर शाहरूख खान bollywood calcutta festival film shahrukh khan sharmila tagor


Click it and Unblock the Notifications