शाहरुख खान लिंग परीक्षण आरोप- जसलोक अस्पताल ने दिया लीगल नोटिस
शाहरुख खान के पिछले कुछ दिनों से चल रहे लिंग परीक्षण आरोप के चलते जसलोक अस्पताल ने मशहूर एक्टिविस्ट वर्षा देशपांडे को लीगल नोटिस भेजी है और कहा है कि उन्होंने जसलोक अस्पताल का नाम बदनाम किया है। जसलोक अस्पताल के मैनेजमेंट का कहना है कि शाहरुख खान द्वारा लिंग परीक्षण कराने को लेकर किसी भी तरह की जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन उनके अस्पताल का नाम लेकर वर्षा देशपांडे ने पूरे अस्पताल की इमेज को खराब करने की कोशिश की है। ज्ञात हो कि अभी तक शाहरुख खान की तरफ से इस विषय पर किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।
कुछ दिनों पहले ही ये खबर आई कि शाहरुख खान ने सरोगेसी के जरिेये तीसरे बच्चे के पिता बनने का फैसला किया है। शाहरुख खान के साथ उनकी पत्नी गौरी खान भी इस फैसले में शाहरुख के साथ हैं। लेकिन खबर के मुताबिक शाहरुख खान ने अपने बच्चे का लिंग परीक्षण कराया और तब उन्होंने ये बता कही की वो दूसरे बेटे के पिता बनने वाले हैं। लोगों का कहना है कि अगर शाहरुख खान ने लिंग परीक्षण नहीं कराया होता तो आखिर उन्हें ये कैसे पता कि उन्हें बेटा ही होगा। बेटी नहीं। फिल्हाल इस बात पर अभी तक शाहरुख खान ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

लेकिन जसलोक अस्पताल का कहना है कि ये सब गलत है और उनके अस्पताल का नाम बेवजह ही बदनाम किया जा रहा है। शाहरुख खान ने अगर लिंग परीक्षण कराया भी है तो इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस केस में जसलोक अस्पताल का नाम लेकर एक्टिविस्ट वर्षा देशपांडे ने पूरे अस्पताल की इमेज खराब करने की कोशिश की है।


Click it and Unblock the Notifications











