बिग बॉस 8 में जाउँगा अगर जरुरत हुई तो- शाहरुख खान

शाहरुख खान और सलमान खान भले ही अब एक दूसरे के करीब आ गये हों, दोनों के बीच की अनबन खत्म हो गयी हो लेकिन आज भी लोगों को शाहरुख और सलमान को लेकर गॉसिप सुनने और ये जानने के लिए बेकरार रहते हैं। आज भी शाहरुख खान की प्रेस कॉंफ्रेंस हो तो सलमान का नाम ना आए ये तो नहीं हो सकता। कुछ ऐसा ही हुआ हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान जहां फिल्म का म्यूसिक लॉंच किया गया।

Shahrukh says if required i will promote Happy New Year in Bigg Boss 8

म्यूसिक लॉंच के दौरान शाहरुख खान से लोगों ने सवाल पूछे जिनमें से एक था कि सलमान ने कहा है कि बिग बॉस 8 में हैप्पी न्यू ईयर का भी प्रमोशन होगा। क्यों नहीं होगा। तो क्या शाहरुख बिग बॉस 8 में जाकर फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इसपर शाहरुख खान ने जवाब दिया- फिल्म के प्रमोशन के लिए हमें जहां भी जाना होगा जाएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए योजनाएं बन रही हैं। अब अगर प्रमोशनल टीम चाहेगी तो बिग बॉस में भी जाएंगे। लेकिन अगर नहीं जा सके तो बस इस बात को लेकर कोई विवाद मत बनाइयेगा।

शाहरुख खान को इस बात का डर है कि अब तो सलमान ने ये कह दिया कि वो चाहते हैं कि बिग बॉस 8 में शाहरुख आकर हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन करें। अब अगर शाहरुख बिग बॉस नहीं जाते हैं तो इसपर जरुर सवाल उठेंगे और इन विवादों को लेकर फिर से सवाल पूछ जाएंगे। इस वजह से शाहरुख ने बहुत ही बच बचकर इसका जवाब दिया। अब ये तो हर कोई जानता है कि अगर शाहरुख चाहेंगे तो बिग बॉस में भी हैप्पी न्यू ईयर का प्रमोशन होगा। लेकिन सवाल ये है कि क्या वो चाहेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X