शाहरुख-सलमान पर्सनल लाइफ के बारे में- नो डिस्कशन!

शाहरुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे को गले क्या लगाया यूं लगा कि जैसे कोई नेशनल इश्यू सॉल्व हो गया। हर कोई हफ्ते भर से इस एक पल की ही बात कर रहा है। लोग उस इवेंट से जुड़ी पल पल की खबर जानना चाहते हैं कि कैसे सलमान शाहरुख के पास आए, कैसे उन्होंने शाहरुख के कंधे पर हाथ रखा फिर शाहरुख उठे उन्होंने सलमान को गले लगाया। ये सब कुछ वीडियो में देख लेने के बाद भी लोगों के पास बस यही एक विषय चर्चा के लिए। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान ने शाहरुख को गले क्यों लगाया। और अगर लगाया भी तो क्याअब दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म हो गयी है।

लेकिन एक ओर जहां लोगों के बीच ये बात हर एक दिन और भी ज्यादा पॉपुलर होता जा रहा है वहीं शाहरुख खान और सलमान खान इस विषय को लेकर काफी नॉर्मल और शांत हैं। वो इस विषय पर किसी भी प्रकार की कोई चर्चा नहीं करना चाहते हैं। शाहुरख खान जो कि अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं तो इस वक्त सबसे बड़ी मुसीबत में हैं क्योंकि वो जहां भी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाते हैं सब लोग उन्हें यही पूछते हैं कि आखिर सलमान खान को गले लगाने के पीछे क्या वजह है। अब आगे उनकी दोस्ती क्या रंग लाएगी। और शाहरुख खान सिर्फ एक ही बात कहते हैं "मैंने या सलमान खान ने कभी भी अपने बीच की दोस्ती, रिलेशनशिप को लेकर कभी भी पब्लिक में बात नहीं की है और आने वाले समय में भी नहीं करेंगे। ये मेरा पर्सनल मैटर है और मैं हमेशा ही इसे पर्सनल रखूंगा।"

Shahrukh and Salman will never talk about their relationship in public

शाहरुख खान और सलमान खान दोनों के बीच 2008 में जो भी गलतफहमियां पैदा हुई थीं वो वक्त के साथ और भी ज्यादा बढ़ती गयी हैं और अब अगर हम ये सोचें कि एक दिन में दोनों दोस्त हो जाएंगे या फिर एक बार गले लगा लेने से दोनों के दिलों में मौजूद दुश्मनी खत्म हो जाएगी तो शायद हम कहीं ना कहीं गलत हैं। खैर शाहरुख और सलमान का गले लगना ये तो साबित करता है कि दोनों के अंदर नफरत की भावना तो नहीं है लेकिन बस दोनों कीदोस्ती को लेकर थोड़ा और वक्त देने की जरुरत है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X