..................... Shahrukh and Salman kissed Rajat Sharma together - Hindi Filmibeat

रजत शर्मा के बहाने शाहरुख-सलमान फिर कर बैठे किस!

शाहरुख खान और सलमान खान का याराना धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिनों पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी के दौरान भी शाहरुख खान व सलमान खान एक दूसरे के इतने करीब थे कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। उसके बाद दोनों अर्पिता के रिसेप्शन में साथ में डांस करते भी देखे गये। शाहरुख खान व सलमान खान के इतने करीब आने के पीछे वजह ये बताई गयी कि शाहरुख भी अर्पिता खान को अपनी बहन मानते हैं।

लेकिन हाल ही में रजत शर्मा के शो आप की अदालत के 21 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन किया गया जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारो मौजूद थे और इस ईवेंट में चार चांद लगाए शाहरुख खान, आमिर खान व सलमान खान की तिकड़ी ने। शाहरुख आमिर व सलमान एक साथ काफी समय बाद नज़र आए और तीनों काफी मूड में भी थे।

शाहरुख व सलमान तो शायद एक दूसरे के साथ के इतने आदी हो गये हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए तस्वीरें खिंचाते दिखे। एक तस्वीर में शाहरुख व सलमान ने एक साथ रजत शर्मा के दोनों तरफ खड़े होकर उन्हें किस करते हुए तस्वीर खिंचाई।

इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख, सलमान व आमिर खान तीनों ने मिलकर लुंगी डांस भी किया। दोनों तरफ से शाहरुख व सलमान ने दुपट्टा पकड़ा और बीच में आमिर खान व रजत शर्मा को खड़ा किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X