#HeartAttack: एक ही दिन में शाहरूख - सलमान ने साथ में किया तीसरा धमाका!
शाहरूख सलमान फैन्स आज का दिन कभी भूलने वाले नहीं है। क्योंकि एक ही दिन में तीन धमाके बैक 2 बैक। अरे फैन्स को सांस लेने की भी फुर्सत नहीं मिली भाई।
दरअसल, शाहरूख खान ने पहले अपनी और सलमान की एक साईकिल वाली तस्वीर डालकर सबको खुश कर दिया। अभी फैन्स इस तस्वीर को निहार ही रहे थे कि सलमान खान ने सुलतान का शाहरूख वाला सीन रिलीज़ कर दिया।

अब बोलिए इसके बाद तो फैन्स का दिन ही बन गया। लेकिन शाम होते होते आया तीसरा सरप्राइज़। शाहरूख - सलमान और आर्यन एक साथ साइकिल की सवारी करते हुए सड़कों पर निकल गए।
[#ViralVideo: रिलीज़ हुआ सुलतान का शाहरूख वाला सीन...देखिए तुरंत!]
तीनों की तस्वीर देखकर फैन्स के होश ही उड़ जाएंगे। वैसे भी शाहरूख सलमान जब भी साथ आते हैं तो फैन्स का दिन बन ही जाता है। उन्हें जब भी साथ में देखा गया है दोनों ने सबको बहुत ही खुश किया है। अब तो सलमान ने सुलतान का शाहरूख वाला प्रोमो भी निकाल दिया है। आपने भी देख ही लिया होगा।
[सोचा शाहरूख भी कुछ अच्छी फिल्में कर ले, मैंने छोड़ दी - सलमान]
शाहरूख सलमान की एक पुरानी तस्वीर भी हमें बहुत पसंद है इसमें शाहरूख खान और सलमान खान शायद किसी की शादी में नाच रहे हैं या कुछ और कर रहे हैं। लग दोनों बारात में डांस करने वाले लड़के ही रहे हैं। दोनों का ड्रेसिंग स्टाईल ज़रा इग्नोर कर देते हैं, क्या किया जाए ज़माना ही वैसा था।
हालांकि पीछे किसी के हाथ में माईक देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि ये तस्वीर किसी की शादी की है। एक मिनट ये 'कोई' तो सिंगर अभिजीत हैं जिन्होंने पिछले साल सलमान खान के हिट एंड रन केस पर ऊल ज़लूल बयान देकर काफी लाईमलाईट बटोरी थी।
बहरहाल, सलमान शाहरूख को साथ साथ बॉलीवुड में 25 साल हो गए। वैसे 25 साल पहले बाकी सुपरस्टार्स क्या कर रहे थे ज़रूर जान लीजिए - [25YearsAgo: अजीब रोमांस कर रहे थे सलमान, शाहरूख से हारे थे आमिर, अक्षय]


Click it and Unblock the Notifications


