सलमान ने माना, शाहरुख़ से दोस्ती ख़त्म

इस विवाद पर पहली बार संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सलमान ख़ान ने कहा है कि उन दोनों के बीच संबंध ख़त्म हो चुके हैं.
उन्होंने कहा, "हम दोनों का अलग व्यक्तित्व हैं, हमारा नज़रिया भी अलग अलग है. मैं पहले शाहरुख़ को काफ़ी पसंद करता था लेकिन अब चीज़े बदल गई हैं. हम अब एक-दूसरे से नज़र भी नहीं मिलाते हैं."
| हम दोनों का अलग व्यक्तित्व हैं, हमारा नज़रिया भी अलग अलग है. मैं पहले शाहरुख़ को काफ़ी पसंद करता था लेकिन अब चीज़े बदल गई हैं. हम अब एक-दूसरे से नज़र भी नहीं मिलाते हैं |
सलमान का कहना था, "मुझे नहीं पता कि क्यों इतनी ज्य़ादा तरजीह इस बात को दी जा रही है."
इससे पहले मीडिया में इस तरह की ख़बर थी कि शाहरुख़ ख़ान सलमान के दुर्व्यवहार से काफी दुखी हैं और उन्हें माफ़ करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं.
दोनों कलाकारों के बीच उस घटना के बाद कोई बातचीत नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि शाहरुख़ ने सलमान के किसी भी दोस्त के साथ काम न करने का मन बना लिया है.


Click it and Unblock the Notifications
