'सलमान से शुरू शाहरुख से खत्म'
मशहूर कैरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कहना है कि छोटे पर्दे पर जल्द ही प्रसारित होने वाला उनका शो 'तेरे मेरे बीच में' अभिनेता सलमान खान के साथ आरंभ होकर शाहरुख खान पर खत्म होगा।
फराह ने कहा, "यह मेरा और चैनल का साझा निर्णय था। सलमान आमतौर पर किसी शो में नहीं आते। ऐसे में दर्शकों के लिए यह बेहद रोचक होगा कि शो सलमान से आरंभ होकर शाहरुख पर खत्म होगा।"
उन्होंने कहा, "मैं चाहती थी कि इस शो में लालू प्रसाद यादव और हिमेश रेशमिया एक साथ आएं। परंतु बात नहीं बन सकी। अगर अगली बार यह शो आएगा तो मुझे उम्मीद है कि इसमें ये दोनों जरूर आएंगे।"
गौरतलब है कि आगामी रविवार से यह शो मनोरंजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा।
तेरे मेरे बीच में फराह खान बॉलीवुड शाहरुख खान सलमान खान स्टार प्लस bollywood salman khan shahrukh khan star plus tere mere beech mein


Click it and Unblock the Notifications