डीपफेक वीडियो का शिकार हुए शाहरुख- सलमान समेत ये सितारे, वीडियो से की छेड़छाड़ और..

salman khan, shahrukh khan, akshay kumar

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का शिकार होना अब धीरे धीरे आम बात होती चली जा रही है। इस लिस्ट में कई सितारे शामिल हैं। इस वक्त एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

इसकी शुरुआत नोरा फतेही और रश्मिका मंदाना से हुई थी। इसके बाद लगातार वीडियोज सामने आ रहे हैं। हालिया वायरल वीडियो आप देखेंगे कि लाइन से कुछ बच्चियां खड़ी हैं जिसमें बेहद शातिर तरीके से इन सितारों के चेहरे लगाए गए हैं।

सबसे पहले शाहरुख खान को गाते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद सलमान खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन का नंबर आता है। वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''सल्लू भाई आपकी लोकेशन ढूंढ रहे हैं।''

एक का कहना है, ''अक्षय कुमार के साथ पूरी तरह इंसाफ किया गया है।'' एक ने लिखा, ''रणबीर को देखो, वाह क्या बात है।'' एक का कहना है, ''कार्तिक आर्यन सेम है।'' एक ने लिखा, ''हाहाहा एसआरके।'' इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

जिस तरह का ये वीडियो सामने आय़ा है इसमें पहले फीमेल स्टार्स के चेहरे लगाकर वायरल किया गया था। इस वीडियो में अनन्या पांडे, सुहाना खान, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट का भी चेहरा जोड़ा गया था।

इस वीडियो ने भी सामने आकर हंगामा कर दिया था। एआई बेहद खतरनाक टूल है इसकी सहायता से हम किसी भी वीडियो में किसी का भी चेहरा एड करके वायरल कर सकते हैं। इन सितारों के वीडियोज से जो छेड़छाड़ की गई है वो काफी गलत है और लोग हैरान हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X