ईद हुई मुबारक, इफ्तारी पर गले मिले शाहरुख-सलमान
साल 2013 बॉलीवुड के फैंस के लिए काफी खास था। यूं तो बहुत सारी वजहें रही इसके पीछे लेकिन सबसे खास वजह अगर पूछी जाए तो वो थी शाहरुख खान व सलमान खान का गले मिलना। ईद इफ्तारी के दौरान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ने अपने बीच की दूरियों को मिटाकर एक दूसरे को गले लगा लिया। हालांकि इस मौके पर जितनी खुशी सलमान खान के चेहरे पर नज़र आई उतनी शाहरुख के चेहरे पर नहीं दिखी। साल 2014 में एक बार फिर से ईद इफ्तारी इन दोनों सुपरस्टारों को दोबारा से गले लगाने में कामयाब रही।
बाबा सिद्दिकी जो कि शाहरुख खान और सलमान दोनों के ही बेहद करीब हैं उन्होंने साल 2013 में शाहरुख और सलमान खान को अपने यहां इफ्तार पार्टी पर आमंत्रित किया। जब सलमान इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो शाहरुख वहां पर मौजूद थे। सलमान ने सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और जब वो शाहरुख के बगल निकले तो उन्होंने शाहरुख को भी गले लगाया। हाल ही में 6 जुलाई को एक बार फिर से बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान मिले और इस बार भी दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।
आइये देखते हैं शाहरुख और सलमान खान के गले मिलने के इस खूबसूरत पल की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











