शाहरुख, सल्लू और आमिर नाचे एक साथ

हुआ कुछ यूं कि शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' के ग्रैंड प्रीमियर पर सलमान खान और आमिर खान को भी निमंत्रण भेजा गया। यश चोपड़ा के ही खातिर सही मगर सलमान और आमिर ने इस इवेंट में आने का फैसला किया। फिर जब तक है जान के बेहतरीन गानों पर इन तीनों खानों ने जमकर डांस भी किया। सूत्रों को अनुसार सलमान खान जो की इस प्रीमियर पर थोड़ा लेट पहुंचे, देर रात तक वहां रहे। उसके बाद इस इवेंट के दौरान मौजूद आमिर खान ने शाहरुख और सलमान के साथ जमकर पार्टी की और डांस फ्लोर पर मस्ती भी की।
इस बात की जानकारी मिली अमिताभ बच्चन के ट्वीट्स के जरिये। अमिताभ ने ट्वीट किया "मैंने सभी यंगस्टर्स के साथ डांस किया, बहुत ही बेहतरीन शाम थी, मैंने सलमान, आमिर, कैटरीना और अनुष्का के साथ काफी वक्त बिताया।" सूत्रों ने ये भी बताया कि पूरे इवेंट के दौरान शाहरुख और सलमान एक दूसरे के साथ काफी अच्छे से पेश आये। अब अगर ये सच है तो मानना पड़ेगा कि यश जी की इस फिल्म को इन तीनों खानों के साथ साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री याद रखेगी जब तक है जान।


Click it and Unblock the Notifications