शाहरुख, सलमान और आमिर के तीखे सवालों से घिरे रजत शर्मा!

आप की अदालत एक ऐसा शो है जहां पर बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गज को कटघरे में खड़े होकर तीखे सवालों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में आप की अदालत शो के 21 साल पूरे हुए हैं और इस मौके पर बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान दिल्ली में हुए इस ईवेंट का हिस्सा बने। शाहरुख आमिर व सलमान ने मिलकर रजत शर्मा को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और कामना की किये शो और भी कई सालों तक चले।

Shahrukh, Salman and Aamir celebrated 21 years of Aap Ki Adalat

दिल्ली में आप की अदालत के 21 वर्ष पूरे होने पर एक बड़ा आयोजन किया गया जिसमें काफी समय बाद बॉलीवुड की तीनों खान मौजूद थे। तीनों खानों ने मिलकर रजत शर्मा को कटघरे में खड़ा किया और उनसे कुछ तीखे सवाल किये। इसके अलावा तीनों ने रजत शर्मा के साथ अपने अनुभवों के बारे में भी बात की। तीनों का कहना था कि रजत शर्मा जिस तरह से सवाल करते है वो बहुत ही बेहतरीन है।

शाहरुख खान ने कहा रजत शर्मा और मेरी बहुत पुरानी दोस्ती है। जब मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी तब रजत शर्मा की भी शुरुआत थी। उन्होंने मुझे हर बार अपने शो में बुलाया और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। मैं दुआ करता हूं कि आप की अदालत शो 21 नहीं 121 साल पूरे करे। मुझे याद है कि जब मैं आप की अदालत में आया था तो रजत जी ने बहुत प्यार और बहुत ही अपनेपन के साथ मेरा स्वागत किया था।

21 साल तक इंडस्ट्री में बने रहना और इतना सफल होना बहुत मुश्किल काम है। मैं भी इसी इंडस्ट्री में इतने सालों से हूं और मुझे पता है कि ये कितना मुश्किल काम है। एक ही शो एक ही कटघरा एक ही आदमी का होस्ट करना और हमेशा कोई दूसरा आदमी आना, सवाल पूछना और उसके 21 साल तक मनोरंजक बनाए रखना इससे बड़ी कोई उपलब्धि नहीं हो सकती।

मुबारकबाद देना चाहूंगा रजत जी को। 21 सालों से उन्होंने हमें बहुत एंटरटेन किया है। मुझे जब भी मौका मिलता है मैं शो जरुर देखता हूं। मुझे याद है मैं 2-3 बार आप की अदालत में आया हूं और बहुत मजा आया है। उन्होंने मुझसे कई तीखे सवाल पूछे हैं। खासियत ये है कि वो जो सवाल जिससे पूछने चाहिए वो पूछते हैं। चाहे वो तीखे अंदाज में हों लेकिन वो बड़ी इज्जत के साथ पूछते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X