अब शाहरुख़ पर निशाना

मंगलवार को सामना में बाल ठाकरे ने लिखा है, " शाहरुख़ ख़ान कहते हैं कि वे दिल्लीवाले हैं. यदि आप दिल्ली के हैं तो महाराष्ट्र क्यों आए हैं?" आगे संपादकीय में लिखा है, " महाराष्ट्र में नाम और धन कमाने आप आते हैं और एक बार जब आपको ये चीज़ें मिल जाती है तो आप उस जगह का नाम जपने लगते हैं जहाँ से आप आए थे. और महाराष्ट्र के लोगों से अपेक्षा यह की जाती है कि वे अपने ही राज्य में एक शब्द भी न बोलें!"
क्षेत्रवाद
इस लेख में बाल ठाकरे ने लिखा हैं कि यदि आपमें क्षेत्रवाद की भावनाएँ हैं तो अगर हम भी थोड़ी बहुत क्षेत्रवाद की बातें करते हैं तो इसमें बुरा क्या है!
| शाहरुख़ ख़ान कहते हैं कि वे दिल्लीवाले हैं. यदि आप दिल्ली के हैं तो महाराष्ट्र क्यों आए हैं |
उन्होंने लिखा है, "अमिताभ बच्चन किसी एक भाषा या क्षेत्र से ताल्लुक नहीं रखते. उनकी कला भाषाई और क्षेत्रीय दीवारों को तोड़ती है. वे एक महान अभिनेता है!"
लेकिन जब उनकी पत्नी कहती हैं कि 'हम उत्तर प्रदेश से हैं' तो यह कैसे किसी को समझ में आए! इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता राज ठाकरे ने कहा था कि जया बच्चन कथित मराठी विरोधी बयान वापस नहीं लेती हैं तो बच्चन परिवार की फ़िल्मों का बहिष्कार होगा!


Click it and Unblock the Notifications